
जहानाबाद बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जहानाबाद के तत्वाधान में 29 सितंबर 2024 को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यालय में स्काउट और गाइड को संबोधित करते हुए शिक्षाविद डॉक्टर एस. के. सुनील ने स्वच्छता के प्रति सचेत करते हुए कहा कि – स्वच्छता अपनाओ ,स्वस्थ्य जीवन पाओ, आपके माध्यम से पूरे समाज एवं देश को स्वच्छ बनाया जा सकता है, इसके लिए जन जागरूकता चलाने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता के संबंध में प्रेरित करें, शुरू के दिनों से ही स्काउट और गाइड के बच्चों को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी जाती आ रही है, स्काउट गाइड के बच्चे स्वच्छता को अपनाते हुए हमेशा स्वस्थ जीवन जीते हैं, आम लोगों को भी आप अपने जैसा स्वस्थ रहने हेतु अपने घरों से स्वच्छता अभियान को अपनाते हुए पूरे समाज एवं देश को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग प्रदान करे, वहीं जिला मुख्य आयुक्त कुमार त्रिपुरारी उर्फ प्रोफ०कृष्ण मुरारी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वच्छ समाज और स्वस्थ व्यक्ति के निर्माण में सहयोग करता है, उपरोक्त कार्यक्रम में चाइल्ड एजुकेटर- हरिशंकर कुमार, प्रधानाध्यापक- निरंजन कुमार, शिक्षक- प्रमोद कुमार, बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन- विनोद कुमार पांडे ने स्वच्छता के संबंध में स्काउट- गाइड को संबोधित किए, जिसमें बड़ी संख्या में स्काउट- गाइड ने भाग लिया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












