
जहानाबाद भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रजनीश कुमार अधिवक्ता एवं सदस्यता प्रभारी बिंदुभूषण प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं के बीच सदस्यता अभियान चलाया। विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने कहा कि पूरे देश में भाजपा का सदस्यता अभियान में मंत्री, सांसद, विधायक शामिल है साथ ही सभी मंच एवं प्रकोष्ठों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है। इस कड़ी में शनिवार को सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव, जिला महामंत्री अनिल ठाकुर उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी उर्फ गुड्डू, विधि प्रकोष्ठ संयोजक रजनीश कुमार, पूर्व संयोजक सह अरवल प्रभारी प्रमोद कुमार, पूर्व संयोजक सह प्रभारी सुधीर कुमार,सह संयोजक सह सदस्यता प्रभारी बिंदु भूषण प्रसाद, सह संयोजक विनीता कुमारी, विमलेश कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार उर्फ मुन्ना, सहजाद आमिर, राम बिंदु सिन्हा, राकेश कुमार, लक्ष्मीपति नाथ, गुंजन कुमारी, अरुण कुमार, संजय चौधरी, राम नाथ, मोo शावीर,सौरभ कुमार रितेश कुमार सिन्हा सहित काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की। सस्यता प्रभारी भूष

ण ने बताया की आज की शिवर में काफी संख्या में अधिवक्ता, अधिवक्ता लिपिक एवम नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा के प्रति अपनी आस्था जताई है। इस तरह का आयोजन आगे भी विधि प्रकोष्ठ करेगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












