DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का जहानाबाद में ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

Bihar Congress state president Akhilesh Prasad Singh got arousing welcomed in Jehanabad

जहानाबाद में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का कांग्रेस समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

बिहार कांग्रेस सेवा दल के द्वारा पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर के विरोध में ‘बिहार न्याय यात्रा” शुरू की गई थी जिसका समापन आज गया में होना है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अखिलेश सिंह सड़क मार्ग से गया जा रहे थे। जहानाबाद पहुंचते ही कांग्रेस समर्थकों ने फूल मालाओं सहित ढोल नगाड़ा से उनका जमकर स्वागत किया।

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हम स्मार्ट मीटर के विरोध में हैं स्मार्ट मीटर ठेकेदारों को अमीर बना रही है और गरीब जनता को लूट रही है। स्मार्ट मीटर के जरिये फर्जी बिल और फर्जी रीडिंग के जरिये नीतीश सरकार आम लोगों पर इस महंगाई में और बोझ डाल रही है। इसलिए कांग्रेस सेवा दल ने पूरे बिहार में पद यात्रा के जरिये विरोध प्रदर्शन किया है, जिसका आज गया में समापन है उससे में सम्मिलित होने के लिए मैं गया जा रहा हूं।

तेजस्वी के आभार यात्रा पर पूछे गए सवाल से उन्होंने कहा कि ‘यह अच्छी बात है जनसंपर्क बनाना चाहिए, लोकतंत्र में जन सरोकार की भावना ही सर्वोपरि है।

यह भी पढ़े बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News