DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड में लगातार बारिश के बाद सीएम धामी ने सभी जिलों के हालात की समीक्षा बैठक कर जारी किए दिशा निर्देश

CM Dhami Conducts Review Meeting and Issues Directives Following Continuous Rainfall in Uttarakhand

उत्तराखंड में लगातार तीन दिनों से हो रही तेज बारिश के बाद धामी सरकार एक्टिव मोड में आ गई है। देहरादून से लेकर पहाड़ी जिलों में बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर जारी है। सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर सभी जनपदों के हालात की समीक्षा की। उन्होंने मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को अगले 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर बारिश ज्यादा हो और भूस्खलन व पत्थर गिरने का खतरा हो तो यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए रखने और नदी किनारे लोगों को लगातार सचेत करते रहने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोकने व उनके लिए भोजन और पानी तथा छोटे बच्चों के लिए दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की समुचित व्यवस्था की जा। समीक्षा बैठक के बाद सीएम धामी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया देते हुए लिखा, देहरादून स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुँचकर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश की जानकारी ली। इस दौरान वर्चुअल माध्यम से जुड़े समस्त जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। अतिवृष्टि और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किए जाने तथा श्रद्धालुओं व यात्रियों के सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भोजन और बच्चों के लिए दूध की पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर रिस्पांस टाइम कम से कम रखते हुए तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय प्रशासन को बारिश के कारण बंद संपर्क मार्गों पर जल्द से जल्द आवागमन सुचारू रूप से शुरू किए जाने हेतु निर्देशित किया।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News