DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttarakhand: देहरादून एयरपोर्ट से जल्द इन पांच देशों के लिए विमान सेवा होगी शुरू, विदेश जाने के लिए दिल्ली जाने का झंझट होगा खत्म

Flights to Five Countries Soon to Start from Dehradun Airport
Flights to Five Countries Soon to Start from Dehradun Airport
Flights to Five Countries Soon to Start from Dehradun Airport

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पास स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट अब जल्द ही अंतरराष्ट्रीय का स्वरूप लेने जा रहा है। अभी तक यहां से रोजाना डोमेस्टिक फ्लाइट ही उड़ान भर्ती हैं। उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड से देश के कई शहरों के लिए हवाई सेवा संचालित है, लेकिन अभी तक दूसरे देशों के लिए सीधी हवाई सेवा नहीं है। अब जल्द ही देहरादून से पांच देशों के लिए विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इसके अलावा देश के छह शहरों के लिए घरेलू उड़ान शुरू करने की तैयारी है। उत्तराखंड से विदेश जाने के लिए पहले दिल्ली जाना पड़ता था लेकिन अब कुछ देशों के लिए देहरादून एयरपोर्ट से ही यात्री सीधी उड़ान भर पाएंगे।

पहले चरण में सिंगापुर, दुबई, कोलंबो कुआलालंपुर और बैंकाक के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। इसकी जानकारी युकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने दी। उन्होंने बताया कि देहरादून एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने पर उद्योगपतियों, विदेश में नौकरी करने वाले और घूमने जाने वालों को भी सुविधा होगी। इससे उत्तराखंड का पर्यटन और तीर्थटन बढ़ेगा। इनके अलावा भोपाल, चेन्नई और पटना के लिए घरेलू उड़ानें शुरू की जाएंगी। वहीं पंतनगर एयरपोर्ट से भी मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में फ्लाइट से आसानी से जाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि एयरलाइंस को आवेदन देने की आखिरी तारीख 3 अगस्त बताई गई है।

वहीं 5 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। युकाडा द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक, अगर एयरलाइंस को लागत और राजस्व के बीच अंतर या बिक्री न होने वाली टिकटों का नुकसान होगा, तो राज्य सरकार वाइबिलिटी गैप फंडिंग के तहत उसका भुगतान करेगी। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट तक के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की तैयारी की जा चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि देहरादून एयरपोर्ट से काठमांडू तक फ्लाइट सितंबर माह में शुरू कर दी जाएगी। यहीं इसका कस्टम ऑफिस भी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News