
भारत ने पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक जीत लिया है। मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मनु ने कांस्य जीता है। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया है। भारत ने कुल मिलाकर आठ राउंड जीते, जबकि कोरिया ने पांच राउंड में जीत हासिल की। इस स्पर्धा में पहले 16 अंक हासिल करने वाली टीम जीतती है। इसी के साथ मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।






बता देने कि साल 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने दो पदक जीते थे, लेकिन वो मूलत: ब्रिटिश थे। मनु पहली भारतीय हैं। मनु से पहले तक किसी और भारतीय एथलीट ने एक ओलंपिक में दो पदक नहीं जीते थे।
The Winning Momment……. 𝗔𝗡𝗢𝗧𝗛𝗘𝗥 𝗕𝗥𝗢𝗡𝗭𝗘 𝗙𝗢𝗥 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔!
— DW Samachar (@dwsamachar) July 30, 2024
Many congratulations to Manu Bhaker and Sarabjot Singh on winning Bronze for India in the mixed team 10m Air Pistol event. 💪 A second Bronze for Manu Bhaker at #Paris2024📷.pic.twitter.com/qAwZKcrJsK…
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












