DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा नहीं रहे, 67 साल की आयु में ली अंतिम सांस, बिहार के इस जिले के रहने वाले थे

BJP leader Prabhat Jha, former Madhya Pradesh state chief, passes away at 67

मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा का आज सुबह 67 साल की आयु में निधन हो गया है। प्रभात झा के निधन पर भाजपा के तमाम नेताओं ने शोक जताया है। वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज जारी था। प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपनी राजनीतिक जमीन मध्य प्रदेश में तैयार की थी। उनकी गिनती बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती थी। वह पत्रकार भी रह चुके थे। बीजेपी नेता के निधन की जानकारी उनके बेटे अयत्न ने दी है और बताया है कि उनका अंतिम संस्कार ग्वालियर या उनके पैतृक गांव कोरियाही सीतामढ़ी में होगा। प्रभात झा का दिमागी बुखार के चलते न्यूरोलॉजिकल परेशानियां आ रही थी। जिसके चलते उनको कुछ दिन पहले भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद उनका हालचाल जानने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री पहुंचे थे। जिसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर दिल्ली शिफ्ट किया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। प्रभात झा बीजेपी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं, वह मध्य प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जबकि बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रभात झा की संगठन में मजबूत पकड़ मानी जाती थी। उनके परिवार में दो पत्नी और दो बेटे हैं। एक बेटे के नाम अयत्न और एक नाम तुष्मुल झा है। प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपनी राजनीतिक पकड़ मध्य प्रदेश में बनाई थी, वह पढ़ाए के लिए बिहार से मध्य प्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। यहीं से उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा हासिल की थी। इसके बाद वह उन्होंने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी और बाद में माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए की डिग्री हासिल की थी, जबकि ग्वालियर के एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री भी उन्होंने हासिल की थी। ग्वालियर में ही रंजना झा से शादी करने के बाद प्रभात झा पत्रकारिता करने लगे और धीरे-धीरे राजनीति के क्षेत्र में एक्टिव हो गए। बीजेपी के मुखपत्र ‘कमल संदेश’ के वह संपादक रह चुके हैं और उन्होंने अपने जीवनकाल में कई किताबें भी लिखी हैं। बाद में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया और पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा भी भेजा था। जबकि इस दौरान ही उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जिम्मेदारी भी संभाली थी।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News