DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

अग्निवीरों को राहत: चार साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को उत्तराखंड सरकार नौकरी में देगी आरक्षण, सीएम धामी ने किया एलान

पिछले दिनों हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों को नौकरी में आरक्षण देने का एलान किया था। अब उत्तराखंड सरकार ने भी अग्निवीरों को आरक्षण देने का फैसला किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि देश सेवा कर लौटने वाले प्रदेश के अग्निवीरों को राज्य के विभिन्न विभागों में समायोजित किया जाएगा और इसके लिए आरक्षण का प्रावधान भी किया जाएगा।

Uttarakhand govt to give reservation in jobs to Agniveers after 4 years of Service announces CM Dhami

सीएम धामी ने कहा कि चार साल सेना की नौकरी के बाद वापस आने वाले अग्निवीर अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर आशंकित न रहें। इसके लिए ठोस योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। कह कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। यहां के युवा बड़े पैमाने पर भारतीय सेना में भर्ती होते हैं। लिहाजा, सेना में चार साल की सेवा पूरी करने के बाद रिटायर्ड जवानों को नियोजित करने में राज्य सरकार अपनी तरफ से कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। सैनिक कल्याण विभाग इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। कहा कि इस दिशा में हमारी सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। यहां सैनिकों को अपने आगे के जीवन को लेकर सोचने की जरूरत नहीं है। सरकार ने ठोस योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि यहां का युवा बड़े पैमाने पर सेना में भर्ती होना चाहता है।

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News