DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Unlock 5.0: Uttarakhand opens adventure tourism activities (River rafting returns)

Unlock 5.0: Uttarakhand opens adventure tourism activities

उत्तराखंड में आज से बंजी जंपिंग का ले सकते हैं मज़ा

Unlock 5.0: Uttarakhand opens adventure tourism activities (River rafting returns)

टूरिज्म के क्षेत्र में कुछ इंटरेस्टिंग और रोमांचक करने वाले लोगों के लिए आज से उत्तराखंड में रिवर राफ्टिंग बंजी जंपिंग और अन्य साहसिक और रोमांचक खेल शुरू हो गए हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से छह महीने से भारत के सबसे ऊंचे बंजी जंपिंग प्वाइंट जंप इन हाइट में 19 मार्च से सभी प्रकार की साहसिक गतिविधियां बंद कर दी गई थीं जिसे आज से खोला जा रहा है।

Unlock 5.0: Uttarakhand opens adventure tourism activities
Unlock 5.0: Uttarakhand opens adventure tourism activities

यमकेश्वर के मोहन चट्टी क्षेत्र में जंप इन हाइट संस्था बंजी जंपिंग सहित जॉइंट स्विंग व फ्लाइंग फॉक्स की साहसिक गतिविधियां संचालित करती है। यहां 83 मीटर की ऊंचाई वाला भारत का सबसे ऊंचा बंजी जंपिंग व जॉइंट स्वींग प्वाइंट है। साथ ही एक किलोमीटर लंबा फ्लाइंग फॉक्स प्लेटफार्म है। यहां प्रतिदिन बंजी जंपिंग व अन्य गतिविधियों के लिए औसतन 60 से 80 पर्यटक पहुंचते हैं। यह पॉइंट आज से पर्यटकों के लिए खुलने वाला है।

तो अगर आप बंजी जंपिंग जैसे कार्यों में रुचि रखते है तो अब आप बेझिझक उत्तराखंड का सकते हैं क्योंकि उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य में आने वाले कई यातायात सुविधाओं को भी शुरुआत कर दी है। जैसे उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश और दिल्ली से अगर कोई आना चाहते हैं तो यहां से बस की सुविधाएं अब शुरू हो चुकी हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News