
22 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है। इस दौरान शिव भक्त कांवड़ लेकर जाते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड सरकार भी कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकानदारों को होटल और ढाबे वालों को रेट लिस्ट के साथ ही अपना नाम भी लिखने के आदेश जारी किए हैं। हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने रेस्तरां मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर नाम प्रदर्शित करने का आदेश जारी किया है।
हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर जो होटल, ढाबे, रेस्तरां हैं या जो रेड़ी-पटरी वाले हैं उन्हें उनके मालिक का नाम अनिवार्य रूप से लिखना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि बीते दिनों हरिद्वार में कुछ संगठनों ने पुलिस के सामने मांग उठाई थी कि कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए दुकानदार दुकानों पर अपना नाम जरूर लिखें। जिसके बाद अब पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला लिया है।
कांवड़ यात्रा के दौरान ढाबों पर न परोसे जाएं प्याज लहसुन से बनाई चीजें।
उत्तराखंड पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान इन रूटों में ढाबा और होटलों में लहसुन और प्याज का खाना नहीं परोसने का आदेश दिया है। साथ ही इस दौरान मांसाहार किसी भी स्थिति में नहीं बनाया जाएगा।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












