DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड के सात जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में जाने किया मना

बारिश के मौसम के दौरान उत्तराखंड के सात जिलों में आज शुक्रवार को भारी से भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है इस सप्ताह प्रदेश भर के सभी जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। इसलिए इन इलाकों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। साथ ही मौसम विभाग ने चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News