DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बोलेरो के 600 मीटर गहरी खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा, राहत बचाव जारी

9 died and 2 seriously injured after a car fell into a ditch at Munisyari block of Pithoragarh district in Uttarakhand
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सुबह एक बोलेरो वाहन 600 मीटर गहरी खाई में गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के दौरान बोलेरो यात्रियों से भरी हुई थी। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी तहसील के नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा अंतर्गत सड़क हादसा हुआ है। बोलेरो के खाई में गिरने के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटनास्थल पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया है। सभी श्रद्धालु बागेश्वर के शामा से होकरा मंदिर दर्शन करने आ रहे थे। इससे पहले ही उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.


राहत बचाव के लिए मौके पर टीम रवाना की गई है। आशंका जताई जा रही है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। सभी यात्री बागेश्वर के रहने वाले हैं, जो मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर टीम रवाना की गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है।

बता दें कि 2 दिन अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर मंगलवार को हादसा हो गया। फलसीमा के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान चालक की मौत हो गई थी। घटना में कार सवार सुनील आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या, निवासी उडयारी, हवालबाग गंभीर रूप से घायल हो गया। टीम ने घायल को खाई से निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News