DW Samachar – Header
BREAKING

Uttarakhand: पिथौरागढ़ में जीप गहरी खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत, तीन घायल, सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड में आज एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मुवानी के पास भंडारी गांव के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक जीप गहरी … Read more

8 died and 3 injured as Jeep fell into a deep gorge in Pithoragarh, CM Dhami expressed grief

उत्तराखंड में आज एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मुवानी के पास भंडारी गांव के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक जीप गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक, यह जीप मुवानी से बोकटा की ओर जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की जा रही है।

वहीं हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए हादसे के दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और राहत-बचाव दलों को रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को समय पर उचित और निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Digital Women Trust

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़