DW Samachar – Header
BREAKING

4 men kidnap, gang-rape 40-year-old woman in Gaziabadh

गाजियाबाद में निर्भया जैसी घटना, 40 वर्षीय दिल्ली की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Bihar: BJP Leader Rapes Disabled Woman, Leaks Victim's Video Online

गाजियाबाद में निर्भया जैसी घटना, 40 वर्षीय दिल्ली की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Uttar Pradesh
4 men kidnap, gang-rape 40-year-old woman in Gaziabadh
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दरिंदगी का मामला सामने आया है, जहां 4 युवकों ने 40 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अपराध जैसे कुकृति को अंजाम दिया है।

इस कथित गैंगरेप के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने गाज़ियाबाद पुलिस को नोटिस भेजा है।

क्या है पूरा मामला

महिला आयोग ने बताया कि दिल्ली की निवासी पीड़ित महिला एक बोरे में मिली थी। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड थी।
आयोग के अनुसार महिला 16 अक्टूबर को गाज़ियाबाद में ऑटो-रिक्शा का इंतज़ार कर रही थी। उसे अपने भाई के जन्मदिन में जाना था, उसी समय चार लोगों ने महिला को अगवा कर लिया और अपनी एसयूवी में ले गए। जहाँ इन चारों के साथ एक और व्यक्ति ने मिलकर महिला के साथ कथित तौर पर दो दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया और टॉर्चर किया। और उसके बाद महिला को बोरे में बंद कर रास्ते में फेंक दिया गया।

महिला आयोग के अनुसार, महिला का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन उनकी हालत ‘बेहद गंभीर’ बनी हुई है।

महिला आयोग की ओर से गाज़ियाबाद के एसएसपी को नोटिस जारी कर इस मामले में की गई कार्रवाई और एफ़आईआर की कॉपी के साथ ही गिरफ़्तारी के बारे में भी जानकारी मांगी गई है जिसके बाद 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस मामले पर कहा, “ये बहुत भयावह और विचलित करने वाला है। इसने मुझे निर्भया केस की याद दिला दी। सभी ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़