DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

साउथ कोरिया में बड़ा हादसा, लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसला विमान, कई यात्रियों की मौत

Tragic Accident in South Korea: Plane Skids Off Runway During Landing, Several Passengers Dead
Tragic Accident in South Korea: Plane Skids Off Runway During Landing, Several Passengers Dead

Tragic Accident in South Korea: Plane Skids Off Runway During Landing, Several Passengers Dead

दक्षिण कोरिया में 181 लोगों को ले जा रहा एक विमान आज रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 28 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से उतर गया जिससे ये बड़ा हादसा हो गया।

रायटर्स के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान रनवे से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 28 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जेजू एयर के विमान में 175 यात्री और 6 फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे, यह विमान बैंकॉक से वापस आ रहा था और लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरपोर्ट दक्षिण कोरिया के दक्षिणी भाग में है। स्थानीय मीडिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में विमान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विमान रनवे से फिसलकर बाड़ से टकरा गया। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9:07 बजे दक्षिण-पश्चिमी तटीय एयरपोर्ट पर हुई है। साउथ कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News