विशेष छापामारी अभियान में जहानाबाद पुलिस ने आठ शराबियों को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
जहानाबाद : जिले के रतनी में विशेष छापामारी अभियान में शकूराबाद पुलिस ने विभिन्न जगहों से आठ शराबी को गिरफ्तार कर थाना लाया।
मिली जानकारी के अनुसार शकूराबाद थानाध्यक्ष द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए गए छापामारी अभियान में पुलिस ने पांच लीटर महुआ शराब बरामद किया। वही कारोबारी भागने में सफल रहा।
वही इस दौरान विभिन्न जगहों से आठ शराबी को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि अवैध शराब का कारोबार करने वाले तथा शराब सेवन करने वाले के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
छापेमारी के दौरान पांच लीटर महुआ शराब ग्राम मुरहारा मुसहर टोली से बरामद किया गया। हालांकि शराब कारोबारी भागने में सफल रहा।
उन्होंने बताया कि विशेष छापामारी अभियान के तहत आठ शराबियों को गिरफ्तार किया गया। जिसे जहानाबाद न्यायालय भेज दिया गया।
वही उन्होंने बताया कि अवैध शराब कारोबारी ग्राम मुरहारा मुसहर टोली निवासी बस॑ती देवी भागने में सफल रही, जिसके यहां पांच लीटर महुआ शराब बरामद किया गया था।
उन्होंने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई किया जा रहा है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















