DW Samachar – Header
BREAKING

बड़े फेरबदल के लिए यूपी सरकार तैयार, योगी का मोदी-नड्डा के सामने ‘फाइनल फीडबैक’ आज

उत्तर प्रदेश योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कभी कहा जाता है होगा, कभी कहा जाता है नहीं होगा। अब एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि अब योगी सरकार में ‘फेरबदल’ होने जा रहा है। लखनऊ से दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू है। यूपी मंत्रिमंडल विस्तार न होने … Read more

WhatsApp Image 2021-06-11 at 09.33.03

उत्तर प्रदेश योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कभी कहा जाता है होगा, कभी कहा जाता है नहीं होगा। अब एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि अब योगी सरकार में ‘फेरबदल’ होने जा रहा है। लखनऊ से दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू है। यूपी मंत्रिमंडल विस्तार न होने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच ‘तनातनी’ की वजह क्या थी। ‘जो बात अब निकल कर सामने आ रही है वह यह है कि मोदी के करीबी और वरिष्ठ रिटायर आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा’ को योगी मंत्रिमंडल में बड़े पद को लेकर थी । ‘प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा चाहते थे कि एके शर्मा को योगी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जाए, लेकिन इसके लिए मुख्यमंत्री योगी समेत कई उनके खास मंत्री तैयार नहीं थे’। इसी को लेकर बीजेपी दिल्ली हाईकमान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच ‘खटास’ बढ़ी हुई थी? लेकिन अब सब कुछ ठीक होता दिख रहा है। ‌ एक बार फिर लखनऊ में सियासी हलचल बढ़ गई है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम 4 बजे अचानक दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के घर पहुंच गए। यहां उनकी करीब डेढ़ घंटे तक शाह के साथ मीटिंग हुई। उसके बाद जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की । गृहमंत्री शाह से भेंट करने के बाद सीएम योगी ने दिल्ली के यूपी सदन में गाजियाबाद, नोएडा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की। बुधवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद सतपाल सिंह भी यूपी सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे। आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कुछ अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि ‘यूपी की सियासत में कुछ तो बड़ा होने वाला है’। इसके बाद भाजपा खेमे में दिल्ली से लखनऊ सब कुछ ठीक होने का दावा शुरू हो गया’। बताया जा रहा है कि सीएम योगी कोर कमेटी की बैठक में हुई चर्चा से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे। माना जा रहा है कि सीएम योगी के फीडबैक के बाद भाजपा केंद्रीय नेतृत्व यूपी भाजपा संगठन व सरकार में बदलाव के बारे में अंतिम फैसला करेेेंगे।

पीएम मोदी के करीबी एके शर्मा को योगी मंत्रिमंडल में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी—

Digital Women Trust

बता दें कि ‘मुख्यमंत्री योगी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फाइनल दौर की चर्चा करेंगे, दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री योगी अब एके शर्मा को अपनी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए तैयार हैंं’। यहां हम आपको बता दें कि पिछले दिनों गोपनीय तरीके से योगी आदित्यनाथ और एके शर्मा के बीच लखनऊ में 5 कालीदास मार्ग स्थित सीएम योगी के आवास पर मुलाकात हुई थी। यह पूरी तरह से गुप्त थी। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई यह बात बाहर नहीं आई। लेकिन, बताया गया कि एके शर्मा को यूपी में बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी है। उन्हें योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसके पहले शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को उत्तर प्रदेश से आने वाले पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल हुए हैं। योगी की इस दिल्ली यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कुछ दिन पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने लखनऊ का दौरा किया था । राधामोहन सिंह ने राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की थी। इसके बाद राज्‍य मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों को हवा मिली थी। लेकिन राधामोहन ने राज्यपाल की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया था। उन्‍होंने प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह और महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल से भी बातचीत की थी। योगी आदित्यनाथ के आज दिल्ली दौरे के बाद अब भाजपा खेमा सब कुछ ठीक होने का दावा करने में लगा हुआ है। अब चंद दिनों में योगी सरकार में फेरबदल तय माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री योगी के उत्तर प्रदेश पहुंचने पर राज्य मंत्रिमंडल विस्तार का एलान हो सकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़