मशहूर फैशन डिजाइनर रॉबर्टो कैवल्ली का निधन, हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक रह चुके हैं इनके फैशन सेंस के दीवाने

फैशन इंडस्ट्री के मशहूर चेहरों में से एक रॉबर्टो कैवल्ली का आज निधन हो गया हैं। इस बात की जानकारी उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इटालियन एजेंसी एएनएसए ने बताया कि लंबी बीमारी के बाद फ्लोरेंस में घर पर रॉबर्टो कैवल्ली का मौत हो गई।









कौन थे फैशन डिजाइनर रॉबर्टो कैवल्ली
इटालियन फैशन डिजाइनर रॉबर्टो कैवल्ली जो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई स्टार्स के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुके थे। उन्हें एनिमल प्रिंट डिजाइनों के लिए जाना जाता था। इटालियन फैशन डिजाइनर रॉबर्टो कैवल्ली ने 1970 के दशक में अपनी कंपनी की स्थापना की। उनके डिजाइन ब्रिगिट बार्डोट, सोफिया लॉरेन, किम कार्दशियन और जेनिफर लोपेज और बॉलीवुड स्टार्स में दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत जैसे सितारों ने पहने हैं। रॉबर्टो कैवल्ली के क्रिएटिव डायरेक्टर, फॉस्टो पुग्लिसी ने कहा कि डिजाइनर भगवान को सबसे बड़ा डिजाइनर समझते थे। कैवल्ली जो अक्सर अपने शानदार ड्रेस डिजाइन के चमकीले रंगों और पैचवर्क के इस्तमाल से कपड़ो को अलग और नया लुक देते थे। कैवल्ली के परिवार में उनके लंबे समय के साथी सैंड्रा बर्गमैन निल्सन और उनके छह बच्चे, टॉमासो, क्रिस्टियाना, रॉबर्ट, राचेले, डेनियल और जियोर्जियो शामिल हैं। रॉबर्टो कैवल्ली के निधन से पूरे फैशन इंडस्ट्री में शोक है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












