टीएमसी में एक व्यक्ति एक पद की नीति पर लगी मुहर, अभिषेक बनर्जी बने टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आज कोलकाता में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की कार्यकारी समिति की बैठक में संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। इसके साथ साथ पार्टी में अब एक व्यक्ति एक पद की नीति पर भी मुहर लगाई गई है।
Today, the All India Trinamool Congress takes a new step towards effective leadership. Going forward, we shall be committed towards being a #OnePersonOnePost party.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) June 5, 2021
Once again, our commitment to serve the people of India in the best way possible, remains top priority.
बता दें की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। महिला टीएमसी की अध्यक्ष सांसद काकोली घोष दस्तीदार को बनाया गया है, और अभिनय से राजनीति में आई सायोनी घोष को युवा तृणमूल कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा कुणाल घोष को पार्टी का प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
We extend our heartiest congratulations to Shri @abhishekaitc for being appointed as the All India Trinamool Congress General Secretary.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) June 5, 2021
We continue to remain humbled by his remarkable work as the former Youth Wing President.#OnePersonOnePost
आज के हुए इस बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के नेताओं को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि उनको ध्यान रखना होगा कि पार्टी की छवि को ठोस नहीं पहुंचे। कोई भी मंत्री अपनी मर्जी से लाल बत्ती की इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। उन्होंने नेताओं को कोयला और पशु तस्करी के मामलों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर सोच-समझ कर पोस्ट डालने की चेतावनी दी है।
Humbled at the new role that @AITCofficial has bestowed upon me. I thank every single soldier of the party who fought this battle shoulder to shoulder with me despite all odds and helped Bengal emerge victorious. (1/2)
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) June 5, 2021
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















