
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में जल्द हीं अब तपती गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसकी वजह से तेज हवाएं चल सकती हैं। इनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में बारिश के जताए आसार
मौसम विभाग ने बिहार के 31 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी है। वहीं, यहां 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, खगड़िया, सारण, सिवान, गोपालगंज में बारिश और आंधी के आसार जताए हैं। वहीं दक्षिण मध्य बिहार की बात करें तो यहां पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार:
वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, मैनपुरी और महोबा समेत अनेक हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा कानपुर देहात, उन्नाव, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बांदा, जालौन, महोबा, कन्नौज, चित्रकूट, इटावा आदि जिलों में भी बारिश के आसार हैं।
इन राज्यों में भी बारिश के आसार:
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, लक्षद्वीप, केरल, मेघालय में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












