DW Samachar – Header
BREAKING

Watch: Indian family swept away by violent wave on Oman Beach

विदेश में समुद्र के किनारे छुट्टी मनाने गए भारतीय परिवार को लहरें बहा ले गईं, देखें वीडियो देश में एक आम प्रचलित कहावत है सावधानी हटी दुर्घटना घटी। ‌विदेश में एक भारतीय परिवार को मस्ती करना भारी पड़ गया। समुद्र की लहरें एक झटके में ही तीनों को बहाकर ले गई। अभी तक तीनों का … Read more

Watch Indian family swept away by violent wave on Oman Beach

विदेश में समुद्र के किनारे छुट्टी मनाने गए भारतीय परिवार को लहरें बहा ले गईं, देखें वीडियो

Watch: Indian family swept away by violent wave on Oman Beach
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश में एक आम प्रचलित कहावत है सावधानी हटी दुर्घटना घटी। ‌विदेश में एक भारतीय परिवार को मस्ती करना भारी पड़ गया। समुद्र की लहरें एक झटके में ही तीनों को बहाकर ले गई। अभी तक तीनों का कुछ पता नहीं चल सका है। यह मामला खाड़ी के देश ओमान का है।

Watch: Indian family swept away by violent wave on Oman Beach

पिछले दिनों ईद की छुट्टी पर यह परिवार दुबई से ओमान घूमने गया था। पानी में मस्ती कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को समुद्र की तेज लहरें बहा ले गईं। इस हादसे में महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले शशिकांत म्हमाने और उनकी 9 साल की बेटी श्रुति और 6 साल का बेटा श्रेयस समुद्र में डूब गए। दोनों बच्चे पानी में खेल रहे थे। तभी आई तेज लहर उन्हें बहा ले गई। दोनों बच्चों को बचाने के लिए शशिकांत भी पानी में कूद गए। अभी तक तीनों लापता है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना के बाद ओमान सिविल डिफेंस एंड एंबुलेस अथॉरिटी ने रविवार को बताया कि मुघसेल बीच पर मौजूद घेरे को लोगों ने पार कर दिया था। ओमान के समुद्र के किनारे घटी यह घटना संदेश देती है कि आप मस्ती कर रहे हैं तो अपनी पहले सुरक्षा का ध्यान रखिए, छोटी-छोटी गलती जानलेवा बन जाती है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़