
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
यूपी नगर निगम चुनाव के लिए पहला चरण के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हो गया है। पहले चरण में 37 जिलों के 10 नगर निगमों, 103 नगर पालिकाओं और 276 नगर पंचायतों में वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण में नगर निगमों के 10 महापौर और 820 पार्षदों, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, 2,740 नगर पालिका परिषद सभासदों, 275 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3,645 नगर पंचायत सदस्यों समेत कुल 7,593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई। यह 5 बजे तक चलेगी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सुबह ही मतदान किया। इसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती भी लखनऊ में वोट डालने पहुंचीं। केंद्रीय मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने लखनऊ में गुरुवार को निकाय चुनाव के लिए वोट डाला। उन्होंने लखनऊ स्थित कॉलर होम स्कूल के बूथ संख्या 1504 पर अपना वोट डाला है। वोटिंग के बीच सपा बोली- ‘पानी में डूब गया भाजपा सरकार का विकास। प्रदेश के विभिन्न शहरों में हुई मामूली सी बारिश में गली, मोहल्ले, चौक, चौराहे तालाब में तब्दील। भाजपा हटाएं, सपा को लाएं। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव में अपनी पार्टी की जीत उम्मीद जताई। यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव हो रहा है। पहले चरण में आज 37 जिलों में वोटिंग है।
सीएम योगी ने कहा, संविधान निर्माताओं द्वारा भारत के प्रत्येक नागरिक को ये अधिकार दिया गया है। मतदान जरूर करें! हो सकता है कुछ जगह बारिश हो और कुछ जगह धूप खिले लेकिन इस सबकी परवाह किए बगैर लोकतांत्रिक अधिकार को कर्तव्य मानते हुए वोट जरूर करें। बसपा चीफ मायावती ने लखनऊ के चिल्ड्रेंस पैलेस नगर निगम के स्कूल में मतदान किया । वोट डालने के बाद मायावती ने कहा, मुझे भरोसा है कि हमारी पार्टी को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। नगर निकाय के चुनावों में अच्छा रिजल्ट आएगा। आज पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। पूरे यूपी के मतदाताओं से मैं अनुरोध करती हूं कि वह अपना वोट जरूर डालें। पहले चरण के मतदान में आज उत्तर प्रदेश के कुल 9 मंडलों के 37 जिलों में मतदान हो रहा है। इसमें सहारनपुर मंडल के शामली मुजफ्फरनगर और सहारनपुर, झांसी मंडल में झांसी जालौन और ललितपुर, आगरा मंडल में फिरोजाबाद आगरा मथुरा और मैनपुरी, मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद अमरोहा बिजनौर रामपुर और संभल शामिल है। वहीं, लखनऊ मंडल में उन्नाव हरदोई लखनऊ रायबरेली सीतापुर और लखीमपुर खीरी, प्रयागराज मंडल में प्रयागराज कौशांबी फतेहपुर और प्रतापगढ़, देवीपाटन मंडल के गोंडा बहराइच बलरामपुर और श्रावस्ती, गोरखपुर मंडल के देवरिया गोरखपुर महाराजगंज और कुशीनगर के साथ साथ वाराणसी मंडल के चंदौली गाजीपुर वाराणसी और जौनपुर में वोट डाले जाएंगे। यूपी निकाय चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे। इसी दिन कर्नाटक विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आ रहे हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












