DW Samachar – Header
BREAKING

Veteran Actor Vikram Gokhale Dies At 75

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 82 वर्ष की उम्र निधन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता का आज 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। विक्रम गोखले पिछले कुछ दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। अभिनेता की तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर पर थे। विक्रम … Read more

vikram-gokhale-1200

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का 82 वर्ष की उम्र निधन

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता का आज 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। विक्रम गोखले पिछले कुछ दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। अभिनेता की तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर पर थे। विक्रम गोखले के निधन से उनके प्रशंसकों में काफी शोक व्याप्त है।

फिल्मी परिवार में हुआ था जन्म:

विक्रम गोखले का जन्म फिल्मी परिवार में हुआ था। इसलिए उन्होंने बचपन से फिल्मों में काफी रुचि रखी थी। विक्रम गोखले के परिवार में अभिनय की शुरुआत उनकी परदादी से हुई थी। विक्रम गोखले की परदादी दुर्गाबाई कामत इंडियन स्क्रीन की पहली फीमेल एक्टर थीं। उनकी दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुकी थीं और उनके पिता चंद्रकांत गोखले भी मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थे। परिवार की राह पर चलते हुए विक्रम भी सिनेमा से जुड़ गए। हालांकि, उनका नाम थिएटर से भी हमेशा जुड़ा रहा। उनकी पहली फिल्म ‘परवाना’ साल 1970 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आए।

कई फिल्मों में किया है काम
विकम गोखले ने मराठी समेत बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में अभिनय किया था। उन्हें 1990 में आई अमिताभ बच्चन की ‘अग्निपथ’ और संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ (1999) में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका में देखा गया था। इसके अलावा अभिनेता ने ‘भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी बॉलीवुड की हिट फिल्मों में भी अभिनय किया था।
टीवी में भी निभाईं महम भूमिकाएं
वहीं, उनके टीवी करियर पर नजर डालें तो उन्होंने ‘उड़ान’, ‘इंद्रधनुष’, ‘क्षितिज ये नहीं’, ‘संजीवनी’, ‘जीवन साथी’, ‘सिंहासन’, ‘मेरा नाम करेगी रोशन’, शिव महापुराण और अवरोध: में काम किया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़