
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। उत्तराखंड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल 2022 को किया गया था। परीक्षा में कुल 1,000,44 कैंडिडेट्स ने भाग लिया था। रिजल्ट में केवल चुने हुए कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए हैं। वेबसाइट से ही आपको कट-ऑफ मार्क्स और फाइनल आंसर-की भी मिल जाएगी। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को अब मुख्य परीक्षा देनी होगी। मुख्य परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है। मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2022से 24 अगस्त 2022 तक निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












