DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

फंसे तीर्थयात्री: भारी बारिश में चमोली राष्ट्रीय राजमार्ग का बड़ा हिस्सा ढह गया, मैदानों में भी बुरा हाल

Uttarakhand: Heavy rain in Chamoli, washes away parts of highway
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कई दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक बुरा हाल है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई जिले बाढ़ में डूबे हुए हैं। ‌वहीं पहाड़ों पर मलबा दरक रहा है। चमोली में पुरसाड़ी के पास बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का बड़ा हिस्सा दरक गया है जिसकी वजह से यात्रियों को रोक दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में इतनी तेज बारिश हुई कि एक बस के अंदर पानी घुस गया है। महाराष्ट्र में भी मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं। कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।‌ नदियां उफान पर हैं, हिंगोली में मधुमती पर बने पुल के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है। भारी बारिश से बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे अलग-अलग जगह पर बंद हो गए हैं। वहीं जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग घोड़ा पड़ाव व यमुना मंदिर के बीच उफान पर आई नदी के कारण लोग जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश कहर मचा रही है। गुजरात में बारिश और बाढ़ से 24 घंटे में 7 और लोगों की मौत हो गई। अब तक यहां 69 मौतें हुई हैं। सूरत समेत 6 जिलों में रेड अलर्ट है। महाराष्ट्र के भी 5 जिलों कोल्हापुर, पालघर, नासिक, पुणे और रत्नागिरि के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News