उत्तराखंड शिक्षा सचिव ने राज्य की 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जारी किए नए आदेश

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 12वीं के परीक्षाओं को रद किए जाने को लेकर आज शासन की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने पत्र लिखकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है की कक्षा 12 की उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं स्थगित करते हुए इस संबंध में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा निरस्त करने का निर्णय ले लिया गया है। इस संबंध में कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति के दृष्टिगत सम्यक विचारोपरान्त कक्षा 12 की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा सचिव ने बताया कि कक्षा 12वीं के बोर्ड के परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिए उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा वस्तुनिष्ठ मानदंड अलग से तैयार किए जाएंगे यदि कोई भी अभ्यर्थी इन मानदंडों से दिए गए अंको से संतुष्ट नहीं होता है तो वह उत्तराखंड बोर्ड द्वारा कराई जाने वाली परीक्षा में आवेदन कर सकता है।




















