बागपत में ईट भट्टे के पास जमा गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत
उत्तर प्रदेश के बागपत के ट्योढ़ी गांव में आज शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां पर एक ईंट भट्ठे की पथेर के लिए जमा किए हुए पानी के कुंड में पास में खेल रहे तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
मृतक बच्चों की उम्र आठ से 15 साल के बीच की बताई जा रही है। वहीं
बताया जा रहा है कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एमबीएफ नाम से एक ईंट भट्ठा है। इस ईंट भट्ठे के बराबर में पथेर के लिए पानी एक गड्ढे के रूप में जमा किया हुआ था। आसपास के खेतों से और पानी इस गड्ढे में जमा हो गया, जिसके बाद यह एक कुंड के रूप में तब्दील हो गया है। आज ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चे खेलते-खेलते इस कुंड में नहाने के लिए कूद पड़े और देखते देखते इसमें डूब गए।





















