
COVID19: Night Curfew in Maharashtra from today till January 5
महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को 15 दिन के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है।इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा एक जून को नए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है। स्वास्थ मंत्री ने कहा कि जहां तक लॉकडाउन का सवाल है, उसे 15 दिन के लिए बढ़ाया गया है लेकिन इससे संबंधित दिशा निर्देश एक जून को जारी किए जाएंगे। लेकिन उन क्षेत्रों में कोई ढील नहीं दी जाएगी जहां मरीजों की संख्या और संक्रमण की दर अब भी ज्यादा है।



















