DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऑफिशियल वेबसाइट पर करें चेक

UTET Result

पिछले साल 2021 के नवंबर में आयोजित हुई उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूटीईटी का परीक्षा परिणाम मंगलवार शाम को जारी कर दिया गया है। यूटीईटी के रिजल्ट का राज्य के परीक्षार्थी पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव और आचार संहिता लगने की वजह से इसका परिणाम आने में देरी हुई।

बता दें कि इस बार भी उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत कम है। यूटीईटी प्रथम का उत्तीर्ण प्रतिशत 20.20 जबकि यूटीईटी द्वितीय का 17.81 प्रतिशत रहा। परिणाम को विभाग ने वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट वेबसाइट पर विजिट कर देख सकते हैं।

उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा यूटीईटी का परिणाम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने जारी कर दिया है। बता दें कि परीक्षा 26 नवंबर 2021 को उत्तराखंड के 29 शहरों के 178 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। प्रायमरी में 20.20 और यूटीईटी जूनियर में 17.81 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News