महाराष्ट्र में हुई सियासी गर्मी तेज, कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक
कोरोना की महामारी और महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सहयोगी दलों की बैठक बुलाई है।यह बैठक शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे के बंगले ‘वर्षा’ में बस कुछ ही देर में सुरु होगी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा फैल चुका है और लगातार इसमें बढ़ोतरी भी हो रही है लेकिन इन सब के बीच महाराष्ट्र के सिसासत में गर्मी नजर आने लगीं।पिछले दिनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और भाजपा नेता नारायण राणे ने 25 मई को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से अलग-अलग मुलाकात करते नजर आएं,जिसके बाद ही महाराष्ट्र की राजनीतिक हलचल तेज हो गई।
राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि राज्य सरकार अब भी केंद्र की ओर से उपलब्ध कराई गई आर्थिक मदद भी खर्च नहीं कर पाई है। मैं यह समझ ही नहीं पा रहा हूं कि राज्य सरकार की प्राथमिकता क्या है?
इन सब के बीच भाजपा के द्वारा यहां
राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की जा रही है । शरद पवार के राज्यपाल से मुलाकात पर एनसीपी ने स्पष्ट किया है कि यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी और न ही किन्हीं मुद्दों पर चर्चा हुई। यह मात्र शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल के आमंत्रण पर यह मुलाकात हुई।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












