DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन से टकराई कार,
सात लोगों की मौके पर मौत

Tragic: 7 killed, 2 injured in car accident at Yamuna Expressway
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

यमुना एक्सप्रेस वे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मथुरा के करीब एक कार की टक्कर अज्ञात वाहन से हो गई। इस घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं व एक बच्चा शामिल है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस ने बताया यह हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 68 पर हुआ। एसपी ग्रामीण ने बताया कि कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा जा रहे थे। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इसमें एक पुरुष व बच्चा शामिल है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News