डी डब्ल्यू समाचार पर शाम 8 बजे तक मुख्य समाचारों की झलकियां, जानिए फटाफट

- दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का अगले हफ्ते होगा एलान
- चेन्नई: डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामले में ईडी का एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार
- कर्नाटक सरकार ने बस किराए में की बढ़ोतरी, 5 जनवरी से देना होगा 15% ज्यादा किराया
- आंध्र प्रदेश: कैबिनेट ने किसानों और मछुआरों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का लिया फैसला
- कश्मीर का नाम ऋषि कश्यप के नाम से हो सकता है: अमित शाह
- पटना: यूपीएससी मुद्दे पर प्रशांत किशोर गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे
- NSUI ने DU कॉलेज का नाम सावरकर की जगह डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखने की मांग की
- दक्षिण-पश्चिमी सिक्किम में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.9 रही तीव्रता
- सिडनी टेस्ट के लिए रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह कर सकते हैं टीम इंडिया की कप्तानी
- संभल में पुलिस चौकी की जमीन पर वक्फ के दावे को पुलिस और प्रशासन ने गलत बताया
- कर्नाटक: BJP ने ठेकेदार की मौत के मामले में राहुल और खड़गे को लिखा पत्र, मांगा मंत्री प्रियांक का इस्तीफा
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से करेंगे दिल्ली में चुनाव प्रचार की शुरुआत
- मनु भाकर और डी गुकेश को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार
- ‘BSF आतंकियों को घुसने दे रही है, यह बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश है’, बोलीं ममता बनर्जी
- उत्तराखंड: चकराता में खाईं में गिरी पर्यटकों से भरी कार, बच्चों सहित 8 लोग घायल
- ‘बंगाल घुसपैठ की नर्सरी बन गया है, ममता दीदी वोट के लालच में ये सब कर रही हैं’, बोले गिरिराज सिंह
- गलतबयानी के आरोप में सांसद संजय सिंह ने अमित मालवीय और मनोज तिवारी को भेजा लीगल नोटिस
- नागपुर रेलवे स्टेशन पर दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 4 आरोपी हिरासत में
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












