DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जम्मू कश्मीर के राजौरी में हो रही मुठभेड़ में शहीद जवानों की संख्या 5 हुई, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

The number of martyred soldiers in the encounter in Rajouri of Jammu and Kashmir is 5, the army’s search operation continues
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आज सुबह 7 बजे से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ के दौरान सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। आतंकियों के सफाए के लिए सेना ने पूरी तरह से मोर्चा संभाल लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। शुक्रवार सुबह आतंकवादियों द्वारा विस्फोट किए जाने से सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। एक जख्मी जवान का अभी इलाज चल रहा है। वहीं कुछ आतंकियों के मारे जाने का भी अनुमान है। शुरुआती रिपोर्ट में राजौरी में हुई मुठभेड़ में दो जवान मौके पर शहीद हो गए थे और मेजर समेत चार घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया।

The number of martyred soldiers in the encounter in Rajouri of Jammu and Kashmir is 5, the army’s search operation continues

बाद में उधमपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान तीन और जवानों ने दम तोड़ दिया। इस ऑपरेशन में सेना के कुल 5 जवान शहीद हो गए हैं। राजौरी सेक्टर में कंडी के जंगल में आतंकियों की मौजूदगी को लेकर तीन मई 2023 को एक संयुक्त अभियान चलाया गया था। बताया कि यह इलाका चट्टानों से घिरा हुआ है। इसके साथ घना जंगल भी मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों का एक समूह क्षेत्र में मौजूद है। सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। राजौरी इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News