DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

खराब मौसम की वजह से प्रधानमंत्री का दौरा टला, दो दिनों के लिए भूटान के राजकीय दौरे पर जाने वाले थे पीएम मोदी

State visit of Prime Minister to Bhutan
State visit of Prime Minister to Bhutan

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज यानी 21 और कल 22 मार्च को दो दिनों के लिए भूटान के राजकीय दौरे पर थे। लेकिन खराब मौसम के कारण भूटान की राजकीय यात्रा को स्थगित कर दी गई है। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा को आगे बढ़ा दिया गया है और जल्द हीं नई तारीखों की घोषणा होगी। पीएम मोदी 21 और 22 मार्च को दो दिनों के लिए हिमालयी राष्ट्र का दौरा करने वाले थे।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि खराब मौसम के कारण यात्रा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। खराब मौसम के कारण पारो हवाई अड्डे पर स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए, प्रधानमंत्री की भूटान की राजकीय यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। कहा गया है कि दोनों पक्षों द्वारा राजनयिक चैनलों के माध्यम से नई तारीखों पर काम किया जा रहा है। बता दें कि पीएम मोदी के आगमन को लेकर भूटान में उनके स्वागत की तैयारी बड़े स्तर पर की गई थी।

यह भी पढ़ेबीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषित, विराट कोहली ने सीरीज खेलने से लिया रेस्ट

यह भी पढ़ेइस सप्ताह OTT पर है फिल्मों को भरमार, पूरे वीकेंड उठाएं घर बैठे इसका लुफ्त

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News