DW Samachar – Header
BREAKING

एमपी के मुरैना में जमीनी विवाद में दिनदहाड़े एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, देखें वीडियो

मध्यप्रदेश के मुरैना से दिल को दुखाने वाली घटना सामने आई है। यहां सिहोनिया थाना इलाके के लेपा भिडोसा गांव में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 6 लोगों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोली मारकर की गई। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। मामला … Read more

Six Of Family, Including 3 Women, Shot Dead In Madhya Pradesh's Morena
Six Of Family, Including 3 Women, Shot Dead In Madhya Pradesh's Morena
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मध्यप्रदेश के मुरैना से दिल को दुखाने वाली घटना सामने आई है। यहां सिहोनिया थाना इलाके के लेपा भिडोसा गांव में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 6 लोगों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोली मारकर की गई। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। मुरैना के लेपा गांव के धीर सिंह तोमर और गजेंद्र सिंह तोमर के बीच करीब 10 सालों से जमीनी विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह गोली मारकर 6 लोगों की हत्या कर दी गई। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। इस परिवार के बीच पहले भी खूनी झड़प हई थी। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिल बल गांव में तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिस गांव में हत्या की गई है उसी गांव से भिड़ोसा गांव लगा हुआ है। दोनों गांवों को जोड़कर ही लेपा-भिड़ोसा के नाम से जाना जाता है।

Six Of Family, Including 3 Women, Shot Dead In Madhya Pradesh’s Morena

भिड़ोसा गांव पान सिंह तोमर का गांव है। पुलिस ने बताया कि ये घटना शुक्रवार सुबह की है। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि ये गोलीबारी एक पुराने जमीनी विवाद के चलते हुई।घटना की जानकारी होते ही इलाके में तनाव फैल गया। मामले की नाजुकता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। घटना से इलाके में दहशत है। हर तरफ इसी घटना की चर्चा हो रही है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़