DW Samachar – Header
BREAKING

Senegal beat hosts Qatar 3-1

कतर की मेजबानी रास नहीं आ रही, दूसरा मैच भी हारी फीफा वर्ल्ड कप में आज छठा दिन है और आज मुकाबला अपने लोगें का था मतलब मेजबान कतर की टीम थी बीच फिल्ड में। मेजबान होने का और होम इंन्वायरमेंट का पूरा फायदा उठाने की कोशिश भी थी लेकिन विपक्षी टीम सेनेगल के सामने … Read more

_127770981_herogettyimages-1244971188

कतर की मेजबानी रास नहीं आ रही, दूसरा मैच भी हारी

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

फीफा वर्ल्ड कप में आज छठा दिन है और आज मुकाबला अपने लोगें का था मतलब मेजबान कतर की टीम थी बीच फिल्ड में। मेजबान होने का और होम इंन्वायरमेंट का पूरा फायदा उठाने की कोशिश भी थी लेकिन विपक्षी टीम सेनेगल के सामने उसकी एक न चली और सेनेगल से उसे 3-1 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इससे पहले ईरान से खेले गए मुकाबले मे ईरान ने वेल्स को 2-0 से हराया था लेकिन शायद कतर को इस तरह की हार की उम्मीद नहीं थी।

सेनेगल के लिए तीनों गोल बौलाए ने 41वें मिनट, फमारा ने 48वें मिनट और बाम्बा ने 84वें मिनट में दागे। जबकि कतर के लिए एकमात्र गोल मुन्तरी ने 78वें मिनट मिनट में किया लेकिन शायद यह सिर्फ हार के अंतर को कम करने के लिए था क्योंकि 3-1 से कतर की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले ओपनिंग मैच कतर खेल चुका है जहां उसे इक्वाडोर ने 2-0 से हाराय था। जबकि यह टूर्नामेंट का पहला ही मैच था। ऐसे में घरेलू पीच और अपने दर्शकों को खास उम्मीद थी कि शायद इस बार उनकी टीम सेनेगल को हराकर उन्हें खुशी का मौका देगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं और इस लगातार दूसरे हार के बाद कतर अब धीरे-धीरे अब टूर्नामेंट में बाकी टीमों की तुलना में पिछड़ रही है।

इससे पहले मैच में कई चौंकाने वाली घटनाएं भी फिल्ड में देखने को मिली। इक्वाडोर के कप्तान ने बॉल को गोल में दाल दिया था, लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफरी ने इस गोल को खारिज कर दिया। जिसके बाद एननर वालेंसिया ने मैच के 16वें मिनट में पेनल्टी के माध्यम से पहला गोल किया। दरअसल कतर के गोलकीपर कि गलती के कारण इक्वाडोर को ये मौका मिला।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़