DW Samachar – Header
BREAKING

बेटी पर लगाए गए आरोपों के बाद भड़कीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, मैं कांग्रेस से कोर्ट में जवाब मांगूंगी

कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी पर गोवा में अवैध लाइसेंस हर बार और रेस्टोरेंट चलाने के आरोप लगाए थे। यही नहीं कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार से स्मृति ईरानी बर्खास्त करने की मांग की । कांग्रेस के लगाए गए इन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। उन्होंने … Read more

See You In Court, Smriti Irani To Gandhis
See You In Court, Smriti Irani To Gandhis
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी पर गोवा में अवैध लाइसेंस हर बार और रेस्टोरेंट चलाने के आरोप लगाए थे। यही नहीं कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार से स्मृति ईरानी बर्खास्त करने की मांग की । कांग्रेस के लगाए गए इन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी केवल 18 साल की है। वह कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है। कांग्रेस ने बेटी के चरित्र हनन और मेरी छवि खराब करने के लिए ये आरोप लगाए हैं। मैं कांग्रेस से कोर्ट में जवाब मांगूंगी। मेरा कसूर केवल इतना है कि मैने राहुल गांधी को अमेठी में हराया। बता दें कि कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। गोवा में उनकी बेटी द्वारा चलाए जा रहे रेस्टोरेंट पर शराब परोसने के लिए फर्जी लाइसेंस जारी करवाने का आरोप लगा है और यह कोई ‘सूत्रों के हवाले से’ अथवा एजेंसियों द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए लगाया गया आरोप नहीं है, बल्कि सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत प्राप्त जानकारी में खुलासा हुआ है। उन्होंने दावा किया, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी ने अपने ‘सिली सोल्स कैफे एंड बार’ के लिए फर्जी दस्तावेज देकर ‘बार लाइसेंस’ जारी करवाए। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पुत्री गोवा में “गैरकानूनी बार” चला रही हैं। मुख्य विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह भी आग्रह किया कि वह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री को बर्खास्त करें। स्मृति ईरानी की पुत्री की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया है। केंद्रीय मंत्री की पुत्री के वकील कीरत नागरा ने एक बयान में कहा कि उनकी मुवक्किल सिली सोल्स नामक रेस्टोरेंट की न तो मालकिन हैं और न ही इसका संचालन करती हैं ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़