DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: राजभवन में बिहार के राज्यपाल से मिला कायनात इंटरनेशनल स्कूल का स्काउट्स एंड गाइड्स दल, विद्यार्थियों को दिया नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का संदेश

राजभवन में बिहार के राज्यपाल से मिला कायनात इंटरनेशनल स्कूल का स्काउट्स एंड गाइड्स दल, विद्यार्थियों को दिया नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का संदेश
InShot_20260714_090907603


राजभवन में राज्यपाल से मिले जहानाबाद के स्काउट्स एंड गाइड्स के छात्र

जहानाबाद के काको स्थित कायनात इंटरनेशनल स्कूल के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के विद्यार्थियों को बुधवार को एक प्रेरणादायी अवसर मिला, जब बिहार के माननीय राज्यपाल ने राजभवन, पटना में विद्यालय के 25 विद्यार्थियों और 5 शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का संदेश देते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। लोक भवन (राजभवन), पटना में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष शकील अहमद काकवी ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजभवन में विद्यार्थियों को संवाद का अवसर मिलना उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। संवाद सत्र के दौरान स्काउट तुफैल आज़म ने राज्यपाल के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रश्न पूछे, जबकि गाइड यशस्वी रंजन ने बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के भविष्य को लेकर उनकी राय जानी। वहीं शरजील अहमद काकवी ने भारतीय सेना में लंबे अनुभव के बाद बिहार के

संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी जिम्मेदारियों के बारे में सवाल किया। राज्यपाल ने सभी प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के महत्व से अवगत कराया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने विद्यालयों में आपदा प्रबंधन शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हर परिस्थिति में समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर शकील अहमद काकवी ने राज्यपाल को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्कार्फ भेंट कर सम्मानित किया और आगामी 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कायनात इंटरनेशनल स्कूल आने का आमंत्रण भी दिया। कायनात इंटरनेशनल स्कूल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा पहुँचाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। विद्यालय आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, विज्ञान, कौशल विकास और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जिम्मेदार एवं उत्तरदायी नागरिक बनाने का प्रयास कर रहा है। शकील अहमद काकवी, संस्थापक अध्यक्ष, कायनात इंटरनेशनल स्कूल राजभवन में आयोजित यह प्रेरणादायी मुलाकात विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए यादगार साबित हुई। कार्यक्रम का समापन राज्यपाल के साथ प्रतिनिधिमंडल के सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने इसे छात्रों के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Digital Women Trust

Scouts and Guides team from Kayanat International School met the Governor of Bihar at Raj Bhavan; students received a message on leadership and service to the nation.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़