देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए बहुत बड़ी सूचना है। अगर आपका खाता एसबीआई में है और आपको बैंक से संबंधित कोई कार्य है तो वह आज ही निपटा लें। क्योंकि अगले 6 दिनों यानी कि कल 23 मई से 28 मई तक देश के सभी एसबीआई बैंक कार्यालय बंद रहेंगे और यह बंद पूरे देश में रह सकता है।
हालांकि, ऑनलाइन काम जारी रहेंगे. जिसके तहत आप नेट बैंकिंग, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और अन्य सर्विसेज का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको SBI के ब्रांच में जाकर काम पूरा करना है तो आपको 23 मई से पहले ही जाकर पूरा करा लेना चाहिए।
आखिर क्यों रहेगा 6 दिनों तक SBI बैंक बंद ?
6 दिनों तक बैंक बंद रहने के पीछे की वजह वीकेंड, प्रस्तावित दो-दिन की हड़ताल और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से ईद-उल-अज़हा (बकरी ईद) के लिए दो-दिन की छुट्टी है। RBI के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में बैंक बकरी ईद (27 और 28 मई) के मौके पर दो दिनों तक बंद रहेंगे।
23 मई को महीने का चौथा शनिवार पड़ने वाला है, जिस कारण इस दिन बैंक बंद रहेगा। वहीं 24 मई को रविवार के कारण SBI के सभी बैंक बंद रहने वाले हैं, जिस कारण इस हफ्ते 2 दिनों का वीकेंड रहने वाला है।
कब और क्यों हो रही हड़ताल?
इसके अलावा SBI स्टाफ फेडरेशन ने 25-26 मई (सोमवार और मंगलवार), 2026 को एक प्रस्तावित हड़ताल की जानकारी दी है। इस हड़ताल भर्ती और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) फंड मैनेजरों के चयन जैसे मुद्दों को सुलझाने के लिए बुलाई गई.
पूरे देश में SBI के कर्मचारी वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था, ‘ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन’ ने नौकरियों की आउटसोर्सिंग, SBI में समानता से जुड़े मुद्दे, करियर में प्रगति की योजना की समीक्षा, HRMS और कर्मचारियों को प्रभावित करने वाले अन्य मुद्दों पर भी चिंता जताई है।
SBI banks will remain closed for the next 6 days from may 23rd to 28th
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















