DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Russia Ukraine War: अमेरिका के प्रस्ताव के बाद रूस के साथ 30 दिनों के युद्धविराम को तैयार हुआ यूक्रेन, रूस ने भी रखीं शर्तें

Russia Ukraine War: Ukraine Agrees To US Proposal For 30-Day Ceasefire Plan With Russia

रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चल रहे युद्ध के बीच पहली बार यूक्रेन युद्ध विराम के लिए तैयार हो गया है।
सऊदी अरब में अमेरिका के साथ वार्ता के दौरान यूक्रेन ने रूस के साथ 30 दिनों तक युद्ध विराम पर सहमति जताई है।अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि अब वह यह प्रस्ताव लेकर रूस के पास जाएंगे और इसका फैसला मास्को को करना है। इसके साथ ही अमेरिका, यूक्रेन की मदद के साथ खुफिया सूचना साझा करना फिर से शुरू कर देगा।

लंबी देर चली बैठक

बता दें कि कीव द्वारा सोमवार रात को मॉस्को पर अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमले के बाद यूक्रेन और अमेरिका के अधिकारियों ने रूस के साथ चल रहे युद्ध को रोकने के रास्ते तलाशने के लिए कई घंटों की बैठक की। यह बैठक करीब आठ घंटे से भी ज्यादा लंबी चली। बैठकों के दौरान दोनों पक्षों ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें यूक्रेन ने तुरंत 30 दिनों के अंतरिम युद्ध विराम के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

इस युद्ध विराम को यूक्रेन और रूस की आपसी सहमति से आगे भी बढ़ाया जा सकता है और यह रूस द्वारा स्वीकार और लागू किए जाने पर निर्भर करता है। अब अमेरिका, शांति स्थापित करने के लिए रूस से संपर्क कर इसे लागू करने के लिए कहेगा।

सोमवार को जेलेंस्की जेद्दा पहुंचे

इससे पहले सोमवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की जेद्दा पहुंचे और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। इससे पहले 28 फरवरी को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद युद्ध विराम को लेकर सऊदी में यह वार्ता एक नए कूटनीतिक प्रयास दिखा रही है।

अमेरिका के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर करेगा यूक्रेन

मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेनी अधिकारियों ने सोमवार को कहा था कि वे काला सागर में युद्ध विराम का प्रस्ताव रखेंगे, जिससे नौवहन सुरक्षित होगा, यूक्रेन में नागरिकों पर मिसाइल हमले रुकेंगे और कैदियों की रिहाई हो सकेगी। उन्होंने बताया कि यूक्रेन दुर्लभ खनिजों को लेकर अमेरिका के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है। इसके लिए ट्रंप ने उत्सुकता दिखाई है।
जबकि जेद्दा की उड़ान में रूबियो ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल तीन वर्ष से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए कोई विशेष उपाय प्रस्तावित नहीं करेगा। वह यूक्रेन से यह जानना चाहेगा कि वे किन शर्तों पर विचार करने के लिए तैयार हैं।

क्या है रूस की शर्तें

रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने सार्वजनिक रूप से किसी रियायत की पेशकश नहीं की है। रूस ने कहा है कि वह इस शर्त पर युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार है कि यूक्रेन नाटो में शामिल होने का प्रयास छोड़ दे और मास्को के कब्जे वाले क्षेत्रों को रूसी क्षेत्र के रूप में मान्यता दे।

उम्मीद है कि अमेरिका सऊदी वार्ता निष्कर्ष के बारे में जानकारी साझा करेगा। जबकि क्रेमलिन ने रूसियों को इस बात को लेकर आगाह किया है कि वे ट्रंप प्रशासन की ओर से यूक्रेन को लेकर उठाए जा रहे कदमों से प्रभावित नहीं हों। उनके कार्य मास्को के लिए आशाजनक लग सकते हैं, लेकिन बहुत बुरा के लिए तैयार रहें।

अमेरिका के बगैर हुई सैन्य प्रमुखों की बैठक

यूक्रेन के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए मंगलवार को पेरिस में एक अहम बैठक हुई। इसमें अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगी 30 से ज्यादा देशों के सेना प्रमुख शामिल हुए। हालांकि ऐसा संभवत: पहली बार है, जब इस तरह की बैठक में अमेरिका शामिल नहीं रहा। बैठक में नाटो और ईयू सदस्यों समेत 34 सैन्य प्रमुखों ने हिस्सा लिया। यह बैठक युद्ध में यूक्रेन की सहायता से ट्रंप के पीछे हटने और रूस के साथ मेल-मिलाप के मद्देनजर हुई है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News