DW Samachar – Header
BREAKING

जुड़वां बेटी के मुंडन संस्कार के अवसर पर दंपति ने अखंड संकीर्तन के साथ भंडारा का किया आयोजन।

जुड़वां बेटी के मुंडन संस्कार के अवसर पर दंपति ने अखंड संकीर्तन के साथ भंडारा का किया आयोजन।
IMG-20250311-WA0240

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जुड़वां बेटियों के मुंडन संस्कार पर हुलासगंज थाना क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी अंजनी कुमार ने 24 घंटे का अखंड संकीर्तन कार्यक्रम के आयोजन के साथ भंडारा का आयोजन भी किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आए श्रद्धालु संकीर्तन में शामिल हुए। अखंड संकीर्तन के समापन पर सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन भी बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में दंपति ने कराया।
जुड़वां बेटियों के जन्म पर इस तरह के उत्सव को देखकर मंदिर परिसर में दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालु भी हैरान थे। अभी भी जहां एक ओर पुत्र की चाहत लोगों में देखने को मिलती है जिसके जन्म पर खुशियां मनाने के साथ लोग मन्नत पूरी करते हैं वहीं बेटी के जन्म के बाद इस तरह उत्सव और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन पर लोग हैरान होने के साथ साथ इसकी सराहना भी करते नहीं थक रहे थे। जुड़वां बच्चियों के पिता अंजनी कुमार ने बताया कि उनकी एक ही तमन्ना थी कि उनका संतान हो। उन्होंने बताया कि बेटी आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है तथा मां- बाप से भी वो पुत्र की अपेक्षा ज्यादा स्नेह रखती है। बेटी निश्चय ही शक्ति स्वरूपा और लक्ष्मी का रूप होती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़