DW Samachar – Header
BREAKING

Rs 22,000 crore boost for oil firms, bonus for railway workers

दीपावली से पहले रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का मिलेगा बोनस, कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार ने किया एलान
Indian Railways

दीपावली से पहले रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का मिलेगा बोनस, कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार ने किया एलान

Indian Railways
Rs 22,000 crore boost for oil firms, bonus for railway workers
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

आज मोदी सरकार ने अपनी कैबिनेट की बैठक की। इस बैठक में केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस देने का फैसला किया। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपये होगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट मीटिंग में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को रसोई गैस के घाटे की भरपाई के लिए 22,000 करोड़ रुपए के आवंटन को मंजूरी मिली है। ये कंपनियां एलपीजी गैस मार्केट रेट से नीचे बेचकर नुकसान उठा रही हैं, ऐसे में यह सब्सिडी देकर सरकार उन्हें राहत दे रही है। इस फैसले से ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को फायदा पहुंचेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़