
JOIN OUR WHATSAPP GROUP




एक बदले वाला मैच किसको कहते हैं या फिर एक शानदार मैच जितना किसको कहते हैं यह हार्दिक पांड्या ने बखूबी बता दिया है। राजस्थान के खिलाफ मैच था और पिछला मैच हारने का दबाव भी था गुजरात टाइटल पर। लेकिन इस दबाव को बखूबी अंजाम दिया राशिद खान और नूर अहमद की जोड़ी ने। राजस्थान के पक्ष में टॉस के अलावा कुछ भी हाथ नहीं आया और संजू सैमसन की टीम मैच 9 विकेट से हार गई।

इस मैच को एक मैच से ज्यादा बदले की भावना की तरह देखा जा रहा है। बदला वह नहीं जो मैच के बाद बीच फिल्ड पर विराट कोहली और गौतम गंभीर निकाल रहे थे और बदला वह भी नहीं जो काफ़ी नकारात्मक सोच के साथ आया हो बल्कि एक पॉजिटिव बदला और जीत की भूख। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित मैच में राजस्थान की टीम 118 रन बना सकी। जवाब में गुजरात टाइटन्स ने 13.5 ओवर में ही टारगेट को हासिल कर लिया। गुजरात की जीत में स्पिन गेंदबाज राशिद खान की अहम भूमिका रही जिन्होंने तीन खिलाड़ियों को आउट किया।
गुजरात टाइटन्स की 10 मुकाबलों में यह सातवीं जीत रही और वह अंकतालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है। राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उसने 10 में से पांच मुकाबले जीते हैं और वह प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर कायम है। लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे और एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे नंबर पर कायम है।



अब बात मैच स्कोर की। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में जोस बटलर का विकेट गंवा दिया, जो हार्दिक पंड्या की गेंद पर मोहित शर्मा के हाथों लपके गए। इसके पहले हार्दिक को दो बाउंड्री लगाकर एक अच्छे और पॉजिटिव लय में दिख रहे थे जॉश बटलर। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन के बीच 36 रनों की साझेदारी हुई। पिछले मुकाबले में शतकीय पारी खेलने वाले यशस्वी इस मैच में सिर्फ 14 रन बनाकर मोहित शर्मा की थ्रो पर दुर्भाग्यपूर्ण तरिके से रन आउट हो गए। यशस्वी के आउट होने के बाद राजस्थान ने कप्तान सैमसन, आर. अश्विन और रियान पराग के विकेट लगातार अंतराल में गंवा दिए।
क्रीज पर सेट हो चुके सैमसन को जोशुआ लिटिल ने हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। वहीं राशिद खान ने अश्विन और पराग के विकेट लिए। संजू सैमसन ने 20 गेंदो पर 30 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। पांच विकेट गिरने के बाद देवदत्त पडिक्कल से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 12 रन बनाकर अफगानी स्पिनर नूर अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए. युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी 9 रन बनाकर नूर अहमद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
इसके बाद राशिद खान ने राजस्थान को शिमरॉन हेटमायर (7) के रूप में आठवां झटका दिया, जो एलबीडब्ल्यू आउट हुए. ऐसा लग रहा था कि राजस्थान की टीम 100 रन भी नहीं बना पाएगी, लेकिन ट्रेंट बोल्ट ने 15 रनों की उपयोगी पारी खेलकर टीम की लाज बचाई. गुजरात की ओर से राशिद खान ने तीन और नूर अहमद ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
अमन पाण्डेय
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












