DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Rishi Kapoor Death Anniversary: दो साल पहले बॉलीवुड के रोमांटिक अभिनेता का अचानक खत्म हो गया था सफर

Rishi Kapoor Death Anniversary
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बॉलीवुड के लिए 29 और 30 अप्रैल की तारीख बड़ी छति के रूप में याद की जाती है।‌‌ 2 दिन के अंदर सिनेमा जगत के दो दिग्गज सितारे दुनिया को अलविदा कह गए थे। 2 साल पहले 29 अप्रैल को दिग्गज अभिनेता इरफान खान उसके बाद रोमांटिक एक्टर ऋषि कपूर का अचानक निधन बॉलीवुड के साथ करोड़ों प्रशंसकों के लिए गहरा सदमा था। आज हिंदी सिनेमा के रोमांटिक कलाकार ऋषि कपूर की दूसरी पुण्यतिथि है। इसी महीने अप्रैल में ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्मा जी नमकीन’ रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म में ऋषि कपूर शुरू की आधी फिल्म में ही नजर आए। उसके बाद बाकी फिल्म अभिनेता परेश रावल ने पूरी की। इसके साथ उनके बेटे रणबीर कपूर ने भी इसी 14 अप्रैल को फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी की। फिल्म शर्मा जी नमकीन, उसके बाद बेटे रणबीर की शादी से लाखों प्रशंसकों ने अपने चहेते अभिनेता ऋषि कपूर को भी याद किया। ‌अब आइए ऋषि कपूर की दूसरी डेथ एनिवर्सरी पर उनके फिल्मी और निजी जीवन के बारे में जानते हैं। आज अपने चहेते अभिनेता को लाखों प्रशंसक सोशल मीडिया पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। ‌हिंदी सिनेमा के महान कलाकार और शोमैन राज कपूर के ऋषि कपूर मंझले बेटे थे। फिल्म इंडस्ट्री में इन्हें चिंटू नाम से जाना जाता था। ऋषि कपूर साल 1955 में आई फिल्म ‘श्री 420’ में बाल भूमिका में नजर आए थे। ‌‌उसके बाद चिंटू ने साल 1970 में राज कपूर निर्देशन में बनाई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से एक्टिंग की शुरुआत की। ‌फिर पिता राज कपूर की बनाई साल 1973 में रिलीज हुई ‘बॉबी’ ने ऋषि कपूर को फिल्म इंडस्ट्रीज का रोमांटिक हीरो बना दिया। ‌ इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड में पहली बार डेब्यू किया था। उसके बाद ऋषि ने पीछे मुड़कर नहीं देखा एक के बाद एक कई फिल्में सुपरहिट दी। इसके बाद से हिट फिल्मों का सिलसिला बनता चला गया।

50 साल के अपने फिल्मी करियर में ऋषि कपूर ने कई सुपरहिट फिल्में दीं–

अपने 50 साल के फिल्मी करियर में ऋषि ने तकरीबन 121 फिल्मों में काम किया। ऋषि कपूर ने अपने एक्टिंग के बल पर सिनेमा के सभी आयु के वर्ग में अपनी अमिट छाप छोड़ी। ऋषि की छवि एक रोमांटिक हीरो की थी। उन्हें दर्शकों ने रोमांटिक अंदाज में काफी पसंद भी किया। यही वजह है कि 1973 से 2000 के बीच ऋषि ने 92 रोमांटिक फिल्मों में काम किया जिनमें से 36 फिल्में सुपरहिट साबित हुईं। इनमें ‘कर्ज’, रफूचक्कर, लैला मजनूं, नसीब, प्रेम रोग, सागर, हम किसी से कम नहीं, नगीना, सरगम, कुली, सिंदूर, हिना, बोल राधा बोल, दीवाना, चांदनी, दामिनी, कहानी घर घर की जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है। साल 2008 में इन्हें फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘द बॉडी’ थी। रीयल लाइफ के साथ-साथ रील लाइफ में भी दर्शकों को नीतू सिंह और ऋषि कपूर की जोड़ी बेहद पसंद आई। दोनों की प्रेम कहानी यश चोपड़ा की फिल्म ‘कभी-कभी’ से शुरू हुई थी। दोनों ने 22 जनवरी 1980 को एक दूसरे से शादी कर ली। शादी के बाद नीतू सिंह ने अपने फिल्मी करियर को अलविदा कर दिया। जीवन के आखिरी समय में ऋषि कपूर ने पिछले कुछ वर्षों से फिल्मों में चरित्र रोल में भी नजर आ रहे थे। लेकिन कैंसर से ऋषि जिंदगी की जंग हार गए। उन्होंने करीब दो सालों तक कैंसर से जंग लड़ी। इलाज कराने ऋषि न्यूयॉर्क भी गए थे। वहां करीब 1 साल तक उनका इलाज चला। ‌उसके बाद मुंबई लौट आए । ऋषि एक बार फिर शर्मा जी नमकीन की शूटिंग करने में व्यस्त हो गए। ‌ लेकिन शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत फिर से बिगड़ने लगी थी। ‌आखिरकार 30 अप्रैल साल 2020 में ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News