DW Samachar – Header
BREAKING

दीपावली और छठ पर्व पर रेलवे दिल्ली से पटना के लिए वंदे भारत और तेजस ट्रेन शुरू करेगा, जानिए आने-जाने की टाइमिंग

Railways to Launch Vande Bharat and Tejas Trains from Delhi to Patna for Diwali and Chhath Festival: Check Timings for Both Routes
Railways to Launch Vande Bharat and Tejas Trains from Delhi to Patna for Diwali and Chhath Festival: Check Timings for Both Routes
Railways to Launch Vande Bharat and Tejas Trains from Delhi to Patna for Diwali and Chhath Festival: Check Timings for Both Routes

हर साल दीपावली और छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। त्योहार के सीजन में सबसे ज्यादा भीड़ राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर दिखाई देती है। दिल्ली से यूपी के रास्ते बिहार जाने वाली सभी ट्रेनों में सीट मिलना सबसे मुश्किल कार्य होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे विभाग में दीपावली और छठ पूजा को लेकर खास तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे ने दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने का फैसला किया है। नई दिल्ली और पटना के बीच ट्रेन नंबर 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी। साथ ही ट्रेन नंबर 02250/02249 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। इसके अलावा डीडीयू-पटना-मोकामा के रास्ते नई दिल्ली से बरौनी के लिए भी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। सात ही नई दिल्ली से जयनगर के लिए भी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से पटना के लिए 30 अक्टूबर, 1 नवंबर, 3 नवंबर और 6 नवंबर को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 31 अक्टूबर, 2 नवंबर, 4 नवंबर और 7 नवंबर को चलेगी। वहीं तेजस एक्सप्रेस ट्रेन 31 अक्टूबर, 2 नवंबर और 5 नवंबर को नई दिल्ली से पटना के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से 30 अक्टूबर, 1 नवंबर, 3 नवंबर और 6 नवंबर को नई दिल्ली के लिए चलेगी। ट्रेन नंबर 04054/04053 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 27 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 2 नवंबर और 5 नवंबर को नई दिल्ली से बरौनी के लिए चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 28 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 3 नवंबर और 6 नवंबर को बरौनी से दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं ट्रेन नंबर 04052/04051 नई दिल्ली-जयनगर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 26 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 1 नवंबर और 4 नवंहर को नई दिल्ली से खुलकर जयनगर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 27 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 2 नवंबर और 5 नंवबर को चलेगी।ट्रेन नंबर 02248 नई दिल्ली-पटना तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 8:25 बजे खुलेगी। जिसके बाद दोपहर 1:12 बजे कानपुर सेंट्रल, 3:20 बजे प्रयागराज, शाम को 5:10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, शाम 6:35 बजे बक्सर और शाम 7:28 बजे आरा पहुंचेगी। रात को 8:30 बजे यह ट्रेन पटना पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02247 पटना-नई दिल्ली तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस पटना से सुबह 7:30 बजे खुलेगी। जिसके बाद सुबह 8:05 बजे आरा, 8:47 बजे बक्सर, 10:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दोपहर 12:30 बजे प्रयागराज और दोपहर को 2:38 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। शाम को 7:35 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़