
‘पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में तनातनी देखने को मिल रही है।
इसका सीधा तार पंजाब चुनाव से जुड़ता हुआ नजर आ रहा है।
क्या है मामला:
दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पहले से तय मंगलवार को पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की कैप्टन अमरिंदर सिंह के ऑफिस ने इजाजत नहीं दी। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने की तरफ से यह आरोप लगाया गया है की मंगलवार की दोपहर 1 बजे पंजाब भवन में पहले से तय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए अमरिंदर सिंह के ऑफिस ने परमिशन नहीं दी है। आम आदमी पार्टी ने आगे कहा कि हम निश्चित तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कैप्टन अमरिंदर सिंह चाहे कितनी भी कोशिश कर ले।
वहीं इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह वाक्य बिल्कुल सच नहीं है। हमने कुछ दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल को यहां एक रैली को संबोधित करने दिया था तो अब हम उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से क्यों रोकेंगें। अगर वह चाहते हैं तो मुझे उनके दोपहर के भोजन की व्यवस्था करने में भी खुशी होगी।
झूठ का मतलब हो तो भी आप नाटक करना चाहती है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















