
गुस्साई भीड़ ने एक बार फिर सरकार का तख्ता पलट दिया। हालांकि इसकी पहले से ही आशंका थी कि बांग्लादेश में कुछ बड़ा होने वाला है। राजधानी ढाका समेत कई शहर कई दिनों से हिंसा की आग में झुलस रहे थे। लाखों प्रदर्शनकारी का दबाव इतना बढ़ गया कि शेख हसीना सरकार को मजबूर होना पड़ा। इस हिंसक की वारदात में 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। हालत बांग्लादेश में बेकाबू है। झड़पें रविवार की सुबह हुईं जब प्रदर्शनकारी ‘स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन’ के परचम तले आयोजित ‘असहयोग कार्यक्रम’ में भाग लेने पहुंचे।
हिंसा के बीच की बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने ढाका छोड़ा, सेना के विशेष हेलिकॉप्टर से भारत रवाना#BreakingNews #SheikhHasina #BangladeshViolence #Bangladesh #Bangladeshstudentprotest pic.twitter.com/42I20eMzdR
— DW Samachar (@dwsamachar) August 5, 2024
अवामी लीग, छात्र लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। इस बीच राजधानी ढाका सहित देशभर में सेना तैनात कर दी गई है। सड़कों से पुलिस को हटा दिया गया है। बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन के हिंसक होने के बाद पीएम शेख हसीना ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अब सेना अंतरिम सरकार बनाएगी। ढाका में हालात बेकाबू हो गए हैं। करीब 4 लाख लोग सड़कों पर हैं। राजधानी में जगह-जगह हिंसा और तोड़फोड़ हो रही है। पीएम शेख हसीना ने पीएम आवास छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री ने ढाका छोड़कर किसी सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गई हैं। उनके साथ उनकी बहन रेहाना भी हैं।
वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हसीना मिलिट्री हेलिकॉप्टर से भारत पहुंच गई हैं। उनके पश्चिम बंगाल में होने की खबर है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने कहा कि जो हत्या हुई उस पर न्याय होगा। हमने सभी दलों से बात की। हमने एक अच्छी बातचीत की। पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। अब हम शासन करेंगे। अंतरिम सरकार का गठन करके शासन करेंगे हमारे देश का नुकसान हो रहा है। संपत्ति का नुकसान हो रहा है। मुझे दायित्व दीजिए, मैं सब संभाल लूंगा।
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री आवास पर किया कब्जा#Bangladesh #BangladeshProtests #BangladeshBleeding #BreakingNews #dwsamachar #SheikhHasina pic.twitter.com/LPV04vj9b7
— DW Samachar (@dwsamachar) August 5, 2024
जनरल वकार-उज-जमान ने कहा कि आपकी जो मांग है उसे हम पूरा करेंगे। देश में शांति वापस लाएंगे। तोड़फोड़-आगजनी मारपीट से दूर रहिए। आप लोग हमारे साथ मिलकर चलेंगे तो हालात सुधरेंगे। मारपीट हिंसा से कुछ नहीं मिलेगा। संघर्ष और अराजकता से दूर रहिए।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












