DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तर प्रदेश के मंत्रियों को सुशासन मंत्र देंगे पीएम मोदी, 16 मई को करेंगे लखनऊ का दौरा

PM To Meet UP Ministers In First Meeting After Yogi Adityanath’s Return
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योगी सरकार के मंत्रियों को सोमवार 16 मई को सुशासन का मंत्र देंगे। प्रधानमंत्री नेपाल से लौटते वक्त कुछ घंटे लखनऊ में बिताएंगे। इस दौरान वे योगी के मंत्रियों को मिशन 2024 के लिए सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताएंगे। मोदी मुख्यमंत्री योगी के रात्रिभोज में भी शामिल होने के बाद देर रात दिल्ली रवाना होंगे।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री की इस कवायद को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़ कर देखा जा रहा है। पीएमओ के सूत्रों के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री की सक्रियता राजनीतिक दृष्टि से सबसे अहम इस सूबे में बढ़ेगी।

पीएम के इस दौरे के बाद एक बार फिर से वह तीन जून को ग्राउंड बकिंग सेरेमनी में शामिल होने लखनऊ जाएंगे। इसी साल होने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री हर दूसरे महीने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये लगातार उत्तर प्रदेश के संपर्क में रहेंगे।

नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद पहला यूपी दौरा:

PM To Meet UP Ministers In First Meeting After Yogi Adityanath’s Return

बता दें की पीएम मोदी राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। मोदी, योगी के मंत्रियों को अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराएंगे। जनसरोकारों, गरीबों और विकास से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने में तेजी लाने का मंत्र देंगे। इसके अलावा मंत्रियों को जनता से सीधा संवाद करने का भी सुझाव देंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News