आज शाम मंगलवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात करने वाले हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा गठित की गई सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का रुख बताने के लिए विश्व की राजधानियों की यात्रा पर गए थे जो वापस आ गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये सदस्य प्रधानमंत्री के साथ अपनी प्रतिक्रिया साझा करेंगे।
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी प्रतिनिधिमंडल को आज डिनर पर आमंत्रित किया है। डिनर का आयोजन शाम 7 बजे होगा। पीएम मोदी, प्रधानमंत्री आवास, लोक कल्याण मार्ग पर सभी सदस्यों से मुलाकात करेंगे।
पहले ही प्रतिनिधिमंडलों से मिल चुके हैं विदेश मंत्री
प्रतिनिधिमंडलों में 50 से अधिक व्यक्ति शामिल थे, जिनमें से अधिकतर वर्तमान सांसद हैं। पूर्व राजनयिक भी इन प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा थे, जिन्होंने 33 विदेशी राजधानियों और यूरोपीय संघ का दौरा किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर पहले ही प्रतिनिधिमंडलों से मिल चुके हैं और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत रुख को व्यक्त करने में उनके प्रयासों की प्रशंसा की है।
सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा चार प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व किया गया, जिनमें दो भाजपा सांसद, एक जदयू सांसद और एक शिवसेना के सांसद शामिल थे, जबकि तीन का नेतृत्व विपक्षी सांसदों ने किया, जिनमें कांग्रेस, द्रमुक और राकांपा (शरद गुट) के एक-एक सांसद शामिल थे।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












