DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली में आज पीएम मोदी के नेतृत्व में बड़ी मीटिंग, शाह-राजनाथ भी होंगे शामिल

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बड़ी मीटिंग होने जा रही है । पिछले दिनों जम्मू के एयर फोर्स बेस पर ड्रोन हमले और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पिछले दिनों लद्दाख दौरे के बाद बैठक अहम मानी जा रही है। बता दें कि गुरुवार को कश्मीरी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की … Read more

IMG-20210629-WA0002.jpg

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बड़ी मीटिंग होने जा रही है । पिछले दिनों जम्मू के एयर फोर्स बेस पर ड्रोन हमले और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पिछले दिनों लद्दाख दौरे के बाद बैठक अहम मानी जा रही है। बता दें कि गुरुवार को कश्मीरी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। आज की बैठक में जम्मू-कश्मीर के मसले पर चर्चा होगी । प्रधानमंत्री मोदी आज शाम एक उच्च स्तरीय बैठक करने वाले हैं। बैठक में अमित शाह और राजनाथ सिंह शामिल होंगे । बैठक का एजेंडा क्या होगा यह अभी तक स्पष्ट नहीं है लेकिन जानकारी मिल रही है कि इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में देश की सुरक्षा से जुड़े कई बड़े अधिकारी भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। वहीं जम्मू कश्मीर में एयरफोर्स बेस पर हुए अटैक को लेकर भी इसमें चर्चा हो सकती है। एयरफोर्स बेस पर हमले के बाद जम्मू कश्मीर में सभी सुरक्षा संस्थानों को अलर्ट पर रखा गया है। बता दें कि वर्तमान समय में भारत सरकार का उद्देश्य है कि जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र का आगाज हो, इसके लिए परिसीमन पूरा होने के साथ ही चुनाव करवा दिए जाएं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में गुपकार दल के नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की थी। इस बैठक में आठ दलों के 14 नेता शामिल हुए थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़